इटावा: इकदिल इलाके में बाइक सवार रोजगार सेवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल किया, जिला अस्पताल से सैफ़ई रेफर
Etawah, Etawah | Apr 1, 2024 इकदिल इलाके के भरथना रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार रोजगार सेवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मुग़लपुर नरैनी के रहने वाले रोजगार सेवक दिलीप तिवारी जो कि शहर से बाजार कर वापस घर जा रहे थे, तभी भरथना रोड स्थित पेट्रोल पम्प के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल से सैफई पीजीआई रैफर कर दिया गया।