भीलवाड़ा: रायपुर: बिजली विभाग की लापरवाही से किसान की भैंस की हुई मौत, एक महीने से टूटा था तार
रायपुर भीलवाड़ा। उपखंड क्षेत्र के छातोल गांव में बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही से एक किसान की दुधारू भैंस की करंट लगने से मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार खेत में बिजली की मुख्य लाइन का तार करीब एक महीने से टूटकर जमीन पर गिरा था। किसान और ग्रामीणों ने लाइनमैन व बिजलीघर को कई शिकायत की थी।