टाटीझरिया: सांसद मनीष जायसवाल ने टाटीझरिया प्रखंड की 17 गरीब बेटियों की शादी में की मदद, घर-घर जाकर भेंट किया लहंगा
टाटीझरिया प्रखंड की 17 गरीब बेटियों की शादी में मददगार बने सांसद मनीष जायसवाल, घर-घर जाकर भेंट किया गया लहंगा। हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल की ओर से टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र की 17 जरूरतमंद बेटियों के विवाह के लिए लहंगा उपलब्ध कराया गया। सांसद के निर्देश पर उनके प्रतिनिधियों ने प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया और उपहार स्वरूप लहंगा प्रदान किया।