गाजीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां थाना नन्दगंज पुलिस ने चोरी के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर अहम सफलता हासिल की है। दरअसल, अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 17 फरवरी 2026 को उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम पहलवानपुर नहर पुलिया के पास गिरफ्तार किया गया।