मीनापुर: गोरीगामा गांव में पुलिस ने जनता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया, एसपी ने लोगों को किया जागरूक
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के गोरीगामा शिव पार्वती मंदिर के प्रांगण में रविवार दोपहर करीब एक बजे में पुलिस जनता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।उन्होंने कहा कि ग्रामीण सक्रिय हो जाएं तो अपराध का ग्राफ सीधे शून्य हो जाएगा।कोई भी अपराधी हमारे आपके समाज से ही निकलता है।