दादरी: सेक्टर-66 के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, साइकिल सवार युवक हुआ गंभीर रूप से घायल
नोएडा के सेक्टर-66 के समीप बुधवार को उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक ने अनियंत्रित होकर सामने से जा रहे साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। भीषण दुर्घटना में साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा।