दादरी: गढ़ी गोल चक्कर के समीप से पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 2 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा हुआ बरामद
नोएडा के सेक्टर-63 थाना पुलिस ने बुधवार को एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से 2 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा भी बरामद कर लिया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से अमन कुमार मिश्रा के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त लंबे समय से बाहर के राज्यों से अवैध गांजा लाकर जनपद में सप्लाई कर रहा था।