दादरी: सेक्टर-15 से पुलिस ने एक अंतरराज्यीय वाहन चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की पांच मोटरसाइकिलें हुई बरामद
नोएडा के फेस-1 थाना पुलिस ने बुधवार को एक अंतरराज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार किया है, वहीं एक बाल अपचारी को भी मौके से अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने मौके से चोरी की 5 मोटरसाइकिल बरामद कर ली हैं। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से निखिल शर्मा के रूप में हुई है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा जा रहा है।