दादरी: सेक्टर-84 से तीन शातिर मोबाइल झपट मारों को किया गया गिरफ्तार, लुटे हुए 7 मोबाइल, अवैध चाकू व 1 मोटरसाइकिल हुई बरामद
नोएडा के फेस-2 थाना पुलिस ने बुधवार को 3 शातिर मोबाइल झपटमारों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने मौके से लूटे हुए 7 मोबाइल, अवैध चाकू व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। अभियुक्तों की पहचान मूल रूप से आदर्श, सुंदरम व सुल्तान के रूप में हुई है गिरफ्तार अभियुक्त लंबे समय से जनपद में मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। अभियुक्तों को जेल भेजा गया है।