दादरी: सेक्टर-63 में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी, कार चालक समेत चार लोग हुए गंभीर रूप से घायल
नोएडा के सेक्टर-63 में बुधवार को उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। भीषण दुर्घटना में कार चालक समेत चार लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार दुर्घटना के वक्त कार की रफ्तार तेज होने के कारण हादसा हुआ है।