मांडर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न संस्थानों में हुआ झंडोतोलन
शनिवार को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मांडर प्रखंड क्षेत्र में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। प्रखंड मुख्यालय, थाना परिसर सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं सरकारी-गैर सरकारी संस्थानों में पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। मांडर प्रखंड मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में प्रखंड प्रमुख फिलिप्स सहाय एक्का ने झंडोतोलन किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए राष्ट्रगान गाया,वहीं, मांडर थाना परिसर में थाना प्रभारी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने तिरंगे को सलामी दी। क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भी छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भाषण प्रस्तुत कर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाईं।
Namkum, Ranchi | Aug 15, 2026