उतरौला: उतरौला थाना में मोहल्ला आर्य नगर निवासी व्यक्ति ने 4 लोगों पर मारपीट और धमकी देने का दर्ज कराया केस
थाना प्रभारी उतरौला द्वारा 3 मार्च सोमवार को शाम 6:00 बजे जानकारी देते हुए बताया गया कि मोहल्ला आर्य नगर निवासी व्यक्ति ने पड़ोसी के जमीन पर गिट्टी रखने की विवाद में मारने पीटने व धमकी देने का आरोप लगाया है,बताया कि मोहल्ले वालों ने आकर बीच बराव कराया है। थाना प्रभारी ने बताया की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।