उतरौला: थाना सादुल्लाह नगर में सिद्धार्थ नगर निवासी व्यक्ति ने अज्ञात लोगों पर पीटने का दर्ज कराया केस
1 मार्च शनिवार शाम 5:00 बजे थाना प्रभारी सादुल्लाह नगर ने जानकारी देते हुए बताया की सिद्धार्थनगर निवासी व्यक्ति ने मद्दो भट्ठा के पास लगभग आधा दर्जन अज्ञात लोगों द्वारा उसे उसकी मां व उसकी मौसी को मारने पीटने व जान से मारने का प्रयास करने का तहरीर देकर आरोप लगाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।