उतरौला: मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महुआ बाजार में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का किया निरीक्षण
2 मार्च रविवार 12 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र महुआ बाजार में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया।उन्होंने ने मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में इलाज कर रहे चिकित्सकों एवम पैरा मेडिकल स्टाफ को निर्देशित किया कि किसी भी मरीज को न तो बाहर की दवा और न ही बाहर की जांच लिखा जाय।