धूमधाम से मनाया गया ब्रजेश रावत का सेवानिवृत्त विदाई सम्मान समारोह,बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे उपसरपंच रहावली उवारी तोहीद खांन
#############
शासकीय पी.एम.श्री हाईस्कूल रहावली उबारी में पदस्थ उच्च श्रेणी शिक्षक ब्रजेश रावत का कार्यकाल पूर्ण होंने पर विद्यालय परिवार द्वारा भव्य विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपसरपंच, ग्रामपंचायत रहावली उबारी तोहीद खांन और विशिष्ठ अतिथि के रूप में कन्या लहार प्राचार्य,प्रदीप शर्मा,BAC उमाशंकर त्रिपाठी,ब्लॉक समन्वयक जानकी नंदन समाधिया,दीपेन्द्र बाबूजी,रूपल घनघोरिया और जनशिक्षक धर्मेन्द्र तिवारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे,कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती जी का पूजन, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया,रावत जी की पदस्थापना ग्राम रहावली में सन1988 में हुई थी तभी से निरंतर अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन कर,बड़ी ही लगन व ईमानदारी के साथ,अध्यापन कार्य कर रहे है , समारोह के केन्द्र बिन्दु रावत जी ने अपने उध्बोधन मे ,उपस्थित सभी अतिथियों, अधिकारियों, सहकर्मियों एवं उपस्थित शिक्षक/शिक्षिकाओ,छात्र/छात्राओं व ग्रामीणजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपनी सेवा काल में सभी का भरपूर सहयोग और स्नेह मिला जिसे मैं सदा स्मरण रखूंगा, और आशा करता हूं कि मेरे बाद भी मेरा समस्त स्टाफ, विद्यालय को निरंतर ऊंचाइयों की ओर अग्रसर रखेगा, विदाई समारोह में विद्यालय परिवार के द्वारा रावत जी को शाल,श्रीफल, गीता और स्मृति चिन्ह भेट कर,सम्मानित किया और उपस्थित शिक्षक/शिक्षिकाओ,ग्रामीणों,और बच्चो द्वारा भी रावत जी का स्वागत,माल्यार्पण और उपहार भेट कर सम्मानित किया , समारोह में शिक्षा विभाग से वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों,पूर्व शिक्षक साथियो जनशिक्षा केंद्र के अधीनस्थ समस्त शिक्षक/शिक्षिकाओ गणमान्य नागरिकों, छात्र-छात्राओं और ग्रामीणजनों ने उपस्थित होकर रावत जी के दीर्घ एवं उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना की तथा उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घ जीवन की कामना की, समारोह का समापन धन्यवाद वक्तव्य के साथ आत्मीय एवं भावुक वातावरण में हुआ, विदाई सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से शिवप्रताप सिंह, रघुनंदन सिंह, जितेंद्र सिंह,नाहर सिंह अखिलेश गुप्ता,अनिल शर्मा,माताप्रसाद प्रजापति, इच्छाशंकर शर्मा,दीपू शर्मा,रेखा सिंह,प्रतिभा शर्मा मंजू कुशवाह,सरिता चोहान,आरती श्रीवास्तव, ज्योति कौरव,रामेश्वर राठौर, संजीव पहाड़िया,प्रदीप पारासर,अजीत सिंह,नरेश सिंह चौहान,मुलायम सिंह,राजनारायण भारतद्वाज,गोविंदनारायण सिंह ,अशोक महेश्वरी,वीरेन्द्र कुशवाह,दिन्नू महाराज, तुलसीराम बाबा,सहित सेवानिवृत्त शिक्षको में रामौतार शर्मा,राजकुमार सिंह,एवं रामस्वरूप पूर्वीया प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।