बडोनी: ग्राम स्यावरी के अतिथि शिक्षक को वेतन नहीं मिला, पीड़ित ने न्यू कलेक्ट्रेट में की शिकायत
Badoni, Datia | Apr 15, 2025 ग्राम स्यावरी निवासी एक अतिथि शिक्षक को वेतन नही मिल रहा है। जिसको लेकर पीड़ित ने न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँचकर जनसुवाई में अपर कलेक्टर नीरज शर्मा से शिकायत की है। मंगलवार की दोपहर 02 बजे अतिथि शिक्षक रोहित तिवारी ने बताया की मैं शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय में अतिथि शिक्षक के पद वर्ष 2023- 24 में कार्यरत था। जिसका पूरे वर्ष का वेतन मुझे नहीं मिला है।