पटना ग्रामीण: पटना में रालोजपा प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में चिराग पासवान के कार्यालय को तोड़कर संग्रहालय बनाने की मांग की
पटना स्थित रालोजपा कार्यालय में सोमवार शाम करीब 5:00 बजे रालोजपा प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एक तरफ जहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के पार्टी कार्यालय को तोड़कर स्वर्गीय रामविलास पासवान का संग्रहालय बनाने की मांग की तो वहीं दूसरी तरफ उन्होंने कई खुलासे भी किए।