पानीपत: पानीपत की बेटी को शामली में दहेज के लिए प्रताड़ित किया, पति पर मामला दर्ज, अन्य को राहत
पानीपत की बेटी को यूपी के शामली में दहेज के लिए सताया गया। विवाहिता ने पति और सास-ससुर व ननद के खिलाफ शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने जांच के बाद केवल पति को ही दोषी मान कर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया हे। विवाहिता का आरोप है कि पति ने उसे घर ले जाने के लिए एक कार और 6 लाख रुपए कैश की डिमांड की है। चांदनी बाग थाना पुलिस जांच में लगी है।