पानीपत: किसान व पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में 15वां आरोपी गिरफ्तार
सीआईए थ्री पुलिस की टीम ने रिसपुर गांव के खेतों में किसान व पुलिस पर फायरिंग करने मामले में फरार चल रहे 15वें आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान यूपी के शामली जिले के मवी गांव निवासी रमेश के रूप में हुई है। पुलिस ने शनिवार को पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।