बेगूसराय: बेगूसराय पहुंचे प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव, मीडिया से बातचीत में कही बड़ी बात
बेगूसराय समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री एवं बेगूसराय के प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव ने की। बैठक में जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं, विभागीय कार्यों और पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई।