टीकमगढ़: कछौरा में अज्ञात कारणों से महिला ने पिया जहरीला पदार्थ, हालत बिगड़ने पर परिजन लाए जिला अस्पताल
टीकमगढ़ जिले के अंतर्गत पलेरा थाना क्षेत्र के कछौरा गांव में अज्ञात कारणों के चलते एक महिला ने अपने ही घर में रखा कीटनाशक पी लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई महिला की पहचान नाम सपना अहिरवार निवासी कछौरा गांव के रूप में हुई है महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन निजी वाहन से टीकमगढ़ जिला अस्पताल तकरीबन शाम 7 बजे लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उपचार के बाद भर्ती कर लिया