बिहारीगंज: दीपावली की रात दो जगहों पर आग लगी, दो घर जलकर राख
बिहारीगंज में दीपावली की रात दो अलग-अलग जगहों पर आग लगने से दो घर जलकर राख हो गए। सरौनी कला के वार्ड नंबर 09 में पटुआ गोदाम में आग लगने से पटुआ और बाइक जल गई। वहीं, कुम्हारपुर में मीना देवी का घर जलकर राख हो गया। इस घटना में 60 हजार रुपये नकद समेत घरेलू सामान नष्ट हो गए। सीओ अविनाश कुमार ने जांच के बाद सरकारी मुआवजा देने की बात कही है।