शामली: अपर दोआब शुगर मिल ने गन्ना पेराई सत्र बंद करने की घोषणा, गन्ने की कमी के चलते लिया गया फैसला
Shamli, Shamli | May 3, 2025 शनिवार की रात करीब 11 बजे मिली जानकारी के मुताबिक अपर दोआब शुगर मिल शामली के महाप्रबंधक गन्ना सतीश बालियान ने बताया कि चीनी मिल गन्ने की कमी से जूझ रहा था। इसी के चलते 2 मई को मिल बंदी से संबंधित तीसरा व अंतिम बंदी नोटिस जारी किया गया था, लेकिन कुछ किसानों के अनुरोध पर इसे एक दिन के लिए बढ़ाया गया। उन्होंने बताया कि शनिवार की रात को मिल बंद कर दिया जाएगा।