शामली: कलेक्ट्रेट में समाधान दिवस के दौरान पहुंची सांसद इकरा हसन, एसडीएम से किए सवाल-जवाब
Shamli, Shamli | May 3, 2025 शनिवार की शाम करीब 5 बजे मिली जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी से कैराना सांसद इकरा हसन अचानक शामली कलेक्ट्रेट में चल रहे समाधान दिवस में पहुंच गई। सांसद को देखकर मौके पर मौजूद अधिकारी हक्का—बक्का रह गए। बताया जा रहा है कि सांसद ने महावतपुर गांव के एक किसान को शातिभंग में जेल भेजने की कार्रवाई पर एसडीएम से सवाल जवाब किया।