फिर दिखी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धमक! दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात, देवभूमि के उत्पादों से जीता दिल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान धामी ने उत्तराखंड की लोककला, संस्कृति और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का संदेश भी दिया।
इस मुलाकात में प्रधानमंत्री मोदी को मलारी की पारंपरिक हस्तनिर्मित कोट-पट्टी, दोरखा, शुद्ध पहाड़ी शहद, बद्री घी, हर्षिल का राजमा और लाल चावल भेंट किए। साथ ही हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्यता को दर्शाती मां गंगा की प्रतिकृति भी भेंट की।
धामी ने एक बार फिर 'स्थानीय उत्पाद, लोकसंस्कृति और देवभूमि की पहचान' को राष्ट्रीय मंच पर प्रमुखता से रखा।
सियासी और विकास के गलियारों में धामी की सक्रियता लगातार चर्चा में है। प्रधानमंत्री से मुलाकात और देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत की नुमाइंदगी ने उत्तराखंड की पहचान को एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर सामने रखा।
देवभूमि का सम्मान, उत्तराखंड की पहचान और दिल्ली में धामी की धमक!
#PushkarSinghDhami #NarendraModi #Uttarakhand #Devbhoomi #HaridwarKumbh2027 #RaibarPahad