मंझनपुर: ग्रामीणों की बदसुलूकी के शिकार बिननेर गांव के अधेड़ ने मंझनपुर में एसपी से मांगा इंसाफ
सराय अकिल थाना क्षेत्र के बिननेर गांव में ग्रामीणों की बदसुलूकी के शिकार अधेड़ ने सोमवार को एसपी दफ्तर में अफसर से इंसाफ की गुहार लगाई है। पीड़ित के मुताबिक, उसे बेइज्जत करने वाले जेल से बाहर आ चुके है। वो अब उसे जान से मारने की धमकी देते फिर रहे है। पुलिस अधिकारी ने मामले में सीओ चायल को जांच कर आरोपियों पर कानूनी कार्यवाही किए जाने की बात कही है।