मुजफ्फरपुर में बुनियादी ढांचे के विकास और स्मार्ट सिटी परियोजना की राह में रोड़ा बने अतिक्रमण पर जिला प्रशासन ने कड़ा प्रहार किया है। शनिवार को सिकंदरपुर थाना से लेकर लकड़ीढाई तक बूढ़ी गंडक नदी के दाहिने तटबंध पर जिला प्रशासन का भारी लाव-लश्कर 'बुलडोजर' के साथ उतरा। दो बड़े बुलडोजरों ने देखते ही देखते पक्के मकानों, दुकानों और अवैध ढांचों को मलबे में तब्दील