पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फरियादी घनश्याम अहिरवार उम्र 65 वर्ष निवासी सकवारा ने बताया कि 15 फरवरी की शाम करीबन 4:00 बजे गांव के ही एक व्यक्ति ने मुझे जाति सूचक अश्लील गालियां दी और मेरे साथ मारपीट की साथ ही मुझे जान से मारने की धमकी भी दी। चंदेरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एससी एसटी एक्ट व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।