पाटन: नगर में बढ़ती चोरियों के विरोध में 13 मई को सर्वदलीय समाज करेगा आंदोलन, एसडीओपी टीआई को दी जानकारी
Patan, Jabalpur | May 10, 2026 भाजपा नेता और सर्वदलीय समाज के विवेक बबेले ने रविवार दोपहर में 1:00 बजे आंदोलन के संबंध में पाटन टी आई और एसडीओपी से मुलाकात की और आंदोलन के बारे में जानकारी दी। विवेक बबेले का कहना है कि 13 मई को सर्वदलीय समाज के द्वारा बढ़ती चोरियों के विरोध में आंदोलन किया जा रहा है इस आंदोलन में पाटन कटंगी से बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल होंगे और विरोध जताएंगे ।