राष्ट्रीय राजमार्ग-347सी के अंतर्गत भीलगांव डोंगरगांव के क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन बायपास सड़क का कार्य अब आसपास के किसानों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बनता जा रहा है। बारिश का पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से वर्षों पुराना नाला अवरुद्ध हो गया है। इसके चलते गांव का गंदा और बारिश का पानी किसानों के खेतों में भर रहा है, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंक