अंबाह: लाखों के सीसी कैमरे बंद, मेंटेनेंस के नाम पर सुरक्षा व्यवस्था ठप; पार्षदों ने नगर पालिका में दिया आवेदन
Ambah, Morena | Sep 10, 2026 अंबाह। शहर में सुरक्षा के लिए लगाए गए लाखों रुपए के सीसी कैमरे पिछले कई दिनों से बंद हैं। मेंटेनेंस के नाम पर कैमरे बंद होने से प्रमुख स्थानों की निगरानी प्रभावित हो रही है। गुरुवार दोपहर वार्ड 3 के पार्षद जय राजोरिया और वार्ड 10 की पार्षद ललिता अतेंद्र सखवार ने नगर पालिका में आवेदन देकर कैमरे जल्द चालू कराने की मांग की।