कोलायत: दीपावली के दूसरे दिन गरीब परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, कच्ची झोपड़ी में लगी आग, अनाज और सामान जलकर राख
दीपावली के दूसरे दिन ही एक गरीब किसान परिवार की सुबह खुशियों के बजाय दुख और परेशानी के साथ हुई। कोलायत थाना क्षेत्र के झझु की रोही में सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे मूलाराम पुत्र आईदानराम नायक की कच्ची झोपड़ी में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि झोपड़ी में रखा घरेलू सामान, खेत में पैदा हुई फसल और अनाज देखते ही देखते जलकर राख हो गया।