अमरोहा: लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए 84 आरोपियों पर की गई मिनी गुंडा एक्ट में कार्रवाई
Amroha, Amroha | Mar 30, 2024 शनिवार को अमरोहा पुलिस लगातार अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए कार्रवाई कर रही है। उसी क्रम में लोकसभा चुनाव 2024 को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर अपराधियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार को अमरोहा जनपद भर की पुलिस ने 84 अपराधियों पर मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है।