लालगंज: शाहदुल्लाहपुर गांव निवासी युवक के साथ हुए साइबर फ्रॉड में पुलिस टीम ने ₹50,000 कराए वापस, युवक के चेहरे पर आई मुस्कान
आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में निजामाबाद थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । शाहदुल्लाहपुर गांव निवासी सुरेंद्र चौहान पुत्र चंद्रिका चौहान का बीते दिनों 150000 रुपए साइबर फ्रॉड हो गए थे । सुरेंद्र चौहान ने इस संबंध में 14 दिसंबर 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी । साइबर फ्रॉड में से ₹50000 वापस कराए हैं ।