गिरिडीह: अंबेडकर चौक के पास नगर निगम द्वारा दुकानें तोड़े जाने पर दुकानदारों में दिखी नाराज़गी
अंबेडकर चौक के समीप स्थित नगर निगम द्वारा दुकानों को तोड़ने के बाद शुक्रवार रात 10 बजे दुकानदारों में नाराजगी देखने को मिली। इस पर दुकानदारों ने अपनी प्रतिक्रिया मीडिया के समक्ष रखा। बता दें कि गिरिडीह–पचंबा फोर लेन सड़क निर्माण कार्य के लिए निगम की दुकानों को तोड़ा जा रहा था।दुकानदारों और निगम कर्मियों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो बाद में झड़प में बदल गई।।