गिरिडीह: डीसी ऑफिस में जिला नजारत उप समाहर्ता आशुतोष ठाकुर ने लगाया जनता दरबार, सामाजिक समस्याओं पर हुई सुनवाई
डीसी ऑफिस में शुक्रवार को 12 बजे जिला नजारत उप समाहर्ता, आशुतोष ठाकुर ने जनता दरबार लगाया।इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं के निराकरण हेतु आए करीब दर्जनों लोगों की शिकायतों और समस्याएं सुनी तथा जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।