बदायूं: मुजाहिदपुर गांव में घर के आगे डीजे बजाने को लेकर विवाद में चार लोगों ने तीन को लाठी-डंडा और ईटें मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | Mar 15, 2025 बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव में घर के आगे डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में चार लोगों ने सोनू पुत्र धनपाल, उमेश पुत्र बुधपाल कांता पत्नी सुरेश पाल को लाठी डंडा ईटें मारकर घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। थाना पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।