बदायूं: बिल्सी: पिंडोल गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दो बाइकों को मारी जोरदार टक्कर, महिला समेत चार लोग घायल
Budaun, Budaun | Mar 14, 2025 बदायूं के पिंडोल गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दोनों बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से बिल्सी सरकारी अस्पताल भेजा। यहां एक की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।