बदायूं: उतरना गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, 5 लोग हुए घायल
Budaun, Budaun | Mar 15, 2025 बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र के उतरना गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें एक पक्ष के रामौतार पुत्र शिव सहाय व सुनील पुत्र रामौतार दूसरे पक्ष से अजय पुत्र मोर सिंह, अर्जुन पुत्र मोर सिंह, अरूण पुत्र मोर सिंह घायल हो गए। दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है।