बदायूं: उपरैला गांव में ट्रैक्टर खड़ा करने और भैंस बांधने को लेकर हुए विवाद में 5 लोगों ने एक युवक को ईंट मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | Mar 15, 2025 बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र उपरैला गांव में ट्रैक्टर खड़ा करने और भैंस बांधने को लेकर हुए विवाद में पांच लोगों ने सुधीर पुत्र राजपाल के ईट मार कर घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। थाना पुलिस ने घायल सुधीर का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।