बदायूं: करनपुर गांव में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में हुई मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Budaun, Budaun | Mar 14, 2025 बदायूं के करनपुर गांव में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, वहीं मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मारपीट में एक महिला घायल हो गई, जिसे पुलिस ने बिल्सी सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इधर पुलिस जांच में जुटी है।