बदायूं: बिल्सी: बदायूं के गढ़ोंली में मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने एक युवक के साथ की मारपीट, गंभीर हालत में पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया
Budaun, Budaun | Mar 14, 2025 बदायूं के गढ़ोंली गांव में मामूली कहासुनी के बाद गांव के दबंगों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस से शिकायत की गई है। जिसके बाद पुलिस ने घायल युवक को मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेजा है। गढ़ोंली निवासी प्रेमचंद ने आरोप लगाते हुए बताया मामूली कहासुनी के बाद गांव के दबंगों ने उनके भाई शैलेंद्र के साथ मारपीट की है।