Public App Logo
रायपुर में कार से कुचलकर युवक की मौत, विवाद के बाद आरोपी ने वाहन से मारी टक्कर; हत्या का मामला दर्ज रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र में विवाद के बाद 34 वर्षीय परमप्रीत सिंह की कार से कुचलकर मौत का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, एम्स के सामने आरोपी भरत मंगनानी ने अपनी कार से परमप्रीत सिंह को टक्कर मारी। टक्कर के बाद मृतक कार की छत पर चढ़ गया, लेकिन आरोपी ने वाहन नहीं रोका और कुछ दूरी तक तेज रफ्तार में कार चलाता रहा। इसके बाद परमप्रीत सिंह के सड़क पर गिरने पर आरोपी ने कथित रूप से उसके ऊपर कार चढ़ा दी और मौके से फरार हो गया। घटना में गंभीर चोट लगने से परमप्रीत सिंह की मौत हो गई। चक्षुदर्शी गवाहों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने प्रथम दृष्टया घटना को हत्यात्मक प्रकृति का मानते हुए BNS की धारा 103 के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई है। #RaipurNews #RaipurCrime #AmanakaPolice #CrimeNews #ChhattisgarhNews - Chhattisgarh News