लखीसराय: पंजाबी मोहल्ला में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की हुई मौत, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम व कराया गया पोस्टमार्टम
पंजाबी मुहल्ला वार्ड संख्या 16 में विवाहिता के संदिग्ध अवस्था में मौत होने का मामला सामने आया है। मौके पर पहुंची कवैया थाना की पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच में जुटी हे। मृतक की पहचान पंजाबी मोहल्ला निवासी संजीत कुमार उर्फ छोटू मोदी की 26 वर्षीय पत्नी आकांक्षा कुमारी के रूप में हुई है। मायके वालों की शिकायत पर मामला दर्ज कराया गया है।