लखीसराय: उत्पाद विभाग की टीम ने हलसी एवं विरूपुर थाना क्षेत्र से एक शराब कारोबारी एवं एक शराबी को किया गिरफ्तार
लखीसराय उत्पाद विभाग की टीम ने हलसी थाना क्षेत्र के बंडोल से रघुनाथ राम के पुत्र नागेश्वर राम को 17 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है साथ ही विरूपुर थाना क्षेत्र के फादिल मोड़ से जिला जींद के रहने वाले शिवनंदन महतो के पुत्र संजय को शराब सेवन मामले में गिरफ्तार किया गया है।