लखीसराय: नंदनामा बिस्कोमान भवन के समीप पिकअप वाहन के चपेट में आई स्कूटी सवार महिला, घटना स्थल पर ही हुई मौत
नंदनामा बिस्कोमान भवन के समीप सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। बताया जाता है कि दूध लदा पिकअप वाहन ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दिया।जिससे स्कूटी सवार महिला गिरकर पिकअप वाहन के चपेट में आ गयी। जहां घटना स्थल पर ही उक्त महिला की मौत हो गई। सूचना मिलते ही रामगढ़ चौक थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर भेज दिया