चौमूं: चोंमू के नांगल पुरोहितान में अज्ञात चोरों ने सूने मकान को बनाया निशाना, लाखों रुपए के जेवरात और नकदी लेकर हुए फरार
Chomu, Jaipur | Jun 9, 2026 चौमूं के राजावास स्थित नांगल पुरोहितान इलाके में एक सूने मकान में चोरी का मामला सामने आया हैं। चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और सोने-चांदी के जेवरात सहित अन्य कीमती सामान चुरा लिया। दरअसल परिवार के सदस्य पांच दिन बाद नागौर से लौटे तो उन्हें चोरी का पता चला। मकान मालिक गोपाल सिंह राजपूत ने थाने में चोरी का मामला दर्ज करवाया है।