डग: पंचायत समिति सभा भवन में पंचायत समिति डग की बीडीओ की अध्यक्षता में हुई बैठक, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश
Dug, Jhalawar | Jun 7, 2024 पंचायत समिति डग में विकास अधिकारी भानूमोली मौर्य की अध्यक्षता में पंचायत समिति सभा भवन में अधिकारियों, कर्मचारियों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, समीक्षा बैठक में नरेगा योजना, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट से संबंधित विचार विमर्श किया गया। नरेगा कार्यों में अनियमितता बरतने पर कठोर कार्यवाही की चेतावनी दी।