डग: डग में ग्राम पंचायत ने अतिक्रमण करने वालो को थमाए नोटिस,24 घंटे की दी मोहलत
Dug, Jhalawar | Jun 4, 2024 डग कस्बे में वाहनों से जाम की समस्या को देखते हुए ग्राम पंचायत ग्राम विकास अधिकारी सहित वार्ड पंच ने पुलिस प्रशासन के साथ कस्बे में अतिक्रमण करने वालो को 24घंटे की मोहलत देते हुए अतिक्रमण हटाने के नोटिस थमाए एवं सूचित किया की समय की पालना नहीं करने के बाद प्रशासन द्वारा उचित कार्यवाही की चेतावनी दी गई। सीएलजी मीटिंग में भी अतिक्रमण का मुद्दा उठाया गया था।