डग: भवानीमण्डी में चिकित्सा विभाग अधिकारियों ने 4 सोनोग्राफी सेन्टर व सीएचसी की पंजीकृत सोनाग्रीफी सेन्टर का किया निरीक्षण
Dug, Jhalawar | Jun 1, 2024 भवानीमण्डी के 4 सोनोग्राफी सेन्टर का निरीक्षण कर पीसीपीएनडीटी अधिनियम की सख्ती से पालना करने हेतु पाबन्द किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. साजिद खान ने बताया कि भ्रुण लिंग परीक्षण रोकने के लिए आमजन की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से मुखबिर योजना संचालित की गई है। जिसके तहत भ्रुण लिंग परीक्षण की सत्य सूचना पर तीन लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है।